ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आया हेल्थ अपडेट, अभय चौटाला ने किया बड़ा खुलासा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 21/09/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - गत 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारण बताए थे। हालांकि विपक्ष ने इसे सरकार से मनम…

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आया हेल्थ अपडेट, अभय चौटाला ने किया बड़ा खुलासा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - गत 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था।

इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारण बताए थे। हालांकि विपक्ष ने इसे सरकार से मनमुटाव बताया था।

इस्तीफे के बाद से धनखड़ सार्वजनिक प्लेटफॉर्म से अचानक गुम हो गए। विपक्ष ने लगातार उनके स्वास्थ्य को बहाना बताकर खूब मुद्दा बनाया। कई सांसदों ने मिलने का प्रयास किया लेकिन धनखड़ किसी से नहीं मिले।

कुछ समय बाद उन्होंने सरकारी आवास खाली कर दिया। वह दिल्ली में अभय चौटाला के फॉर्म हाउस में जाकर रहने लगे।

अभय चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और गृहराज्य के होने की वजह से धनखड़ के काफी करीब भी माने जाते हैं।

फॉर्म हाउस में शिफ्ट होने पर भी धनखड़ ने कोई बयान नहीं दिया था। इस्तीफा देने के बाद धनखड़ सीधा 12 सितंबर को नजर आए, नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में। यहां भी वह स्वस्थ दिख रहे थे।
अब जाकर उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है।

अभय चौटाला ने खुलासा किया है कि जगदीप धनखड़ साहब उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से काफी परेशान थे। लेकिन अब वह ठीक हैं।

*क्यों खाली किया था सरकारी आवास?*

अभय चौटाला ने स्वास्थ्य पर बताने के अलावा कहा कि धनखड़ को इस्तीफे के बाद सरकारी आवास में घुटन महसूस होने लगी थी।

इसके चलते वह फॉर्म हाउस आ गए। हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हैं। एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू देते समय अभय चौटाला ने यह खुलासा किया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।