ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात,कर परतावल को तहसील बनाने की किया माँग

महराजगंज जनपद के 319-विधानसभा क्षेत्र पनियरा की जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशी नाथ सिंह ने बीते 08 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास (पांच, काल…

पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात,कर परतावल को तहसील बनाने की किया माँग

 

 

महराजगंज जनपद के 319-विधानसभा क्षेत्र पनियरा की जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशी नाथ सिंह ने बीते 08 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास (पांच, कालिदास मार्ग) पर भेंट की। यह मुलाकात उनके जन्मदिवस के अवसर पर हुई जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव व माँगें रखीं।

काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को 319 विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निकासी, किसानों की समस्याएं, युवाओं के लिए रोजगार, और स्थायी बिजली आपूर्ति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने विशेष रूप से परतावल को तहसील का दर्जा दिलाने, नगर पंचायत परतावल में आधारभूत विकास कार्यों को गति देने और 21 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने काशी नाथ सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान और क्षेत्रीय प्रतिबद्धता की सराहना कि

इस मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रीय जनता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से हुई यह वार्ता विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।