ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशिनाथ सिंह ने फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह का भव्य स्वागत, गूंजे देशभक्ति के नारे

परतावल (महराजगंज), 14 जून 2026। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 10, शिवनगर (ग्राम छातीराम) निवासी चंद्रेश सिंह पुत्र धनंजय सिंह के फ्लाइंग ऑफिसर (वायु सेवा) के रूप में लगभग डेढ़ वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण कर घर वापसी प…

पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशिनाथ सिंह ने फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह का भव्य स्वागत, गूंजे देशभक्ति के नारे

परतावल (महराजगंज), 14 जून 2026। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 10, शिवनगर (ग्राम छातीराम) निवासी चंद्रेश सिंह पुत्र धनंजय सिंह के फ्लाइंग ऑफिसर (वायु सेवा) के रूप में लगभग डेढ़ वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण कर घर वापसी पर नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
रविवार को परतावल चौक से उनके पैतृक गांव छातीराम तक भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाइयां बांटी गईं।
इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद पांडेय, राजन वर्मा, अवधेश सिंह, किशन चौरसिया, किशन यादव, सतीश चौधरी, पवन यादव, दयाशंकर सिंह, रिंकू सिंह (सभासद), अनिल सिंह, विजय कुमार, मानसिंह सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने चंद्रेश सिंह की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।