ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

वार्ड नंबर 55 के ताज पैलेस के पास नाले की गंदे पानी में हो रही ढलाई, पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल

वार्ड नंबर 55 के ताज पैलेस के पास नाले की गंदे पानी में हो रही ढलाई, पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल कचरे के पानी में हो रही नाले की फर्श ढलाई, गुणवत्ता पर सवाल ताज पैलेस के पास कचरे से भरे नाले में हो रही ढलाई, पूर्व पार्षद न…

वार्ड नंबर 55 के ताज पैलेस के पास नाले की गंदे पानी में हो रही ढलाई, पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल

वार्ड नंबर 55 के ताज पैलेस के पास नाले की गंदे पानी में हो रही ढलाई, पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल

कचरे के पानी में हो रही नाले की फर्श ढलाई, गुणवत्ता पर सवाल

ताज पैलेस के पास कचरे से भरे नाले में हो रही ढलाई, पूर्व पार्षद ने जताया विरोध

 

गोरखपुर। महानगर के वार्ड नंबर 55 बंधू सिंह नगर स्थित इलाहीबाग से तिवारीपुर मार्ग के किनारे निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नाली के निचले हिस्से यानी फर्श की ढलाई गंदे, कचरे से भरे पानी में ही कराई जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती पर संदेह खड़ा हो गया है।

स्थानीय निवासी एवं पूर्व पार्षद मोहम्मद अख्तर ने नगर निगम के इस कार्यशैली का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि "ताज पैलेस के पास बनाए जा रहे इस नाले की खुदाई तो कराई गई, लेकिन उसमें करीब दो फीट तक कचरे व गंदे पानी की परत जमा है। इस पानी को हटाए बगैर उसी में सीमेंट, गिट्टी और बालू मिश्रित मटेरियल डालकर फर्श की ढलाई की जा रही है।"

उन्होंने सवाल उठाया कि जब तक फर्श पूरी तरह सूखेगा नहीं, तब तक उसकी मजबूती कैसे सुनिश्चित होगी? यह सीधे-सीधे जनता के पैसे से हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और मनमानी का मामला है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि नाला निर्माण की प्रक्रिया में कोई मानक नहीं अपनाया जा रहा है। ठेकेदार बिना किसी निगरानी के मनमानी कर रहा है, और नगर निगम के अभियंता इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं।

पूर्व पार्षद अख्तर ने नगर निगम प्रशासन से इस मामले की तत्काल जांच कराने और घटिया निर्माण में लिप्त ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को जनआंदोलन का रूप देने से पीछे नहीं हटेंगे।

फिलहाल इलाके में विकास कार्य तो तेजी से चल रहा है, लेकिन गुणवत्ता के नाम पर लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि क्या नगर निगम इस गंदगी में हो रहे विकास की ओर अब अपनी आंखें खोलेगा?

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।