ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को जल्द मिलेगी सौगात --- डॉ संजय कुमार निषाद

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर जनपद में आज इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मान्यता संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का एक दल कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी से उनके गोरखपुर स्थित आवास पर मुलाकात की व 7 सितंबर लखन…

उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को जल्द मिलेगी सौगात --- डॉ संजय कुमार निषाद

 

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद में आज इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मान्यता संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का एक दल कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी से उनके गोरखपुर स्थित आवास पर मुलाकात की व 7 सितंबर लखनऊ में हुई बैठक की समीक्षा करते हुए इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। माननीय मंत्री जी ने उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री माननीय ब्रजेश पाठक जी से टेलीफोनिक वार्ता किया। तत्पश्चात माननीय मंत्री जी ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सचिव व आयुष सचिव से विचार विमर्श चल रहा है। इस जनहितकारी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के लिए देश की माननीय मोदी जी की सरकार व प्रदेश में माननीय योगी जी की सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मंत्री जी ने बताया कि बहुत जल्द ही प्रदेश भर के इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए एक सौगात माननीय योगी जी की सरकार देने वाली है। मंत्री जी ने कहा कि लखनऊ में एक बड़े अधिवेशन की तैयारी चल रही है सभी चिकित्सक तैयार रहें बहुत जल्द समय व स्थान की जानकारी दे दी जाएगी आप सभी चिकित्सक अधिक से अधिक संख्या में उस अधिवेशन में उपस्थित हो । उक्त अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तथा आयुष मंत्री जी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ अमित कुमार निषाद, सह संयोजक डॉ संजय कुमार जायसवाल, डा के के सी मिश्रा, डा आर यल यादव, डा एम के मद्धेशिया, डा आर के मिश्रा, डा राघवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।