ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बकायेदारों पर बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

परतावल/महराजगंज। विद्युत वितरण खंड के भिटौली विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत सिसवा मुंशी फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष वसूली एवं जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक बिजल…

बकायेदारों पर बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

 

परतावल/महराजगंज। विद्युत वितरण खंड के भिटौली विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत सिसवा मुंशी फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष वसूली एवं जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले 25 बड़े उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए। वहीं विभाग ने मौके पर ही उपभोक्ताओं से करीब 2.46 लाख रुपये की बकाया राशि भी जमा कराई।
बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभागीय टीम ने सिसवा मुंशी चौराहे एवं आसपास के क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर बकाया बिलों की जांच की और निर्धारित सीमा से अधिक बकाया होने पर नियमानुसार कार्रवाई की। अवर अभियंता अनिकेत पाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया है और बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से अपना बिजली बिल जमा करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विशेष अभियान में अवर अभियंता अनिकेत पाल के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारी अभय वर्मा, ललमान गुप्ता, मोहम्मद नबी, बृजेश , सरवर यादव, मनोज कुमार, वरिष्ठ सिंह, गजेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।