ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे महराजगंज के आठ खिलाड़ी

मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे महराजगंज के आठ खिलाड़ चयनित खिलाड़ियों को मनाली के लिए रवाना करते दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के पदाधिकारी एवं शिक्षक आगामी 14 जून से 16 जू…

मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे महराजगंज के आठ खिलाड़ी

मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे महराजगंज के आठ खिलाड़

चयनित खिलाड़ियों को मनाली के लिए रवाना करते दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के पदाधिकारी एवं शिक्षक

आगामी 14 जून से 16 जून 2025 तक हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम के साथ जनपद महराजगंज के चयनित खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
जनपद के दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में आराधना चौधरी, प्रीति निषाद, मन्जू कन्नौजिया, रियान्जली, अल्का भारती, सिमरन प्रजापति, बादल मद्धेशिया और आनंद कुमार शामिल हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन महराजगंज के पदाधिकारियों चेयरमैन रि. लेफ्टिनेंट मानवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य जीएसवीएस विजय बहादुर सिंह तथा उपाध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की।
प्रशिक्षक व महासचिव राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी कल 12 जून को सायं सात बजे मनाली के लिए रवाना होंगे।
उनके प्रस्थान से पूर्व विद्यालय में एक उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
संस्था दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या करूणा मणि पटेल, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, प्रभारी मनमीत पटेल, श्रवन विश्वकर्मा, राजेश कुमार तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, सीमा पांडे, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, प्रीति जायसवाल, राहुल जयसवाल, विमलेश पांडे, गंगेश वर्मा आदि शिक्षकों ने भरोसा जताया है कि ये खिलाड़ी जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।