ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 03 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 03 अभियुक्त हुए गिरफ्ता महराजगंजःजनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध चला…

श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 03 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 03 अभियुक्त हुए गिरफ्ता

महराजगंजःजनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.05.2026 को उ0नि0 मंगला प्रसाद मय हमराह पुलिस बल के साथ ग्राम बडहरा बरईपार स्थित चिलम चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
वाहन चेकिंग के दौरान समय करीब 19:30 बजे चौराहे के समीप स्थित एक मकान से रामा चौधरी पुत्र रामचन्दर चौधरी निवासी महम्मदा टोला पिपरहवा (चिलम चौक) थाना श्यामदेउरवां जनपद , संजय गुप्ता पुत्र अयोध्या गुप्ता, अंगीरा पत्नी रामा चौधरी तथा सोहन चौधरी पुत्र दीनानाथ चौधरी द्वारा शराब के नशे में पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार करते हुए वाहन चेकिंग पर आपत्ति जताई गई तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए आमदा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न कर दी गई तथा वर्दी उतरवाने जैसी धमकियाँ दी जाने लगीं। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु उक्त व्यक्ति उग्र व्यवहार करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण—1.रामा चौधरी पुत्र रामचन्दर चौधरी 2.संजय गुप्ता पुत्र अयोध्या गुप्ता 3.सोहन चौधरी पुत्र दीनानाथ चौधरी निवासीगण महम्मदा टोला पिपरहवा (चिलम चौक), थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज को मौके से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 मंगला प्रसाद की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 132/121(2)/351(2)/352 बी0एन0एस0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।