ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल: वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला में नालियां जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत परतावल की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला में नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात इतने बदतर ह…

परतावल: वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला में नालियां जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

 

परतावल (महराजगंज)।
नगर पंचायत परतावल की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला में नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नालियों में भरा गंदा पानी संक्रामक बीमारियों को खुला निमंत्रण दे रहा है, वहीं सड़क पर फैली गंदगी और फिसलन के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।