ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना ही मुख्य उद्देश्य : डा० रामनिवास प्रजापति

पी०एच०सी० हरपुर तिवारी में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के तहत लोगों को किया गया जागर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) हरपुर तिवारी में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिव…

महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना ही मुख्य उद्देश्य : डा० रामनिवास प्रजापति

पी०एच०सी० हरपुर तिवारी में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के तहत लोगों को किया गया जागर

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) हरपुर तिवारी में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति उत्थान के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य आशिक अली ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी को शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. रामनिवास प्रजापति ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर बल दिया।

फार्मासिस्ट धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी एवं अतुलेन्द्र द्विवेदी ने भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और एक सशक्त परिवार की नींव को मजबूत करना।

इस दौरान स्टॉफ नर्स रिशु नायक, वार्ड ब्यॉय चंद्रकेश प्रसाद, वार्ड आया भोली एवं FNHW के एनआरएम संस्था की प्रमिला ने लोगों को जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।