ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को नए भारत का मॉडल बनाया" -- ज्ञानेन्द्र सिंह

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिवीजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को मजबूत करते हुए 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, शोष…

डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को नए भारत का मॉडल बनाया" -- ज्ञानेन्द्र सिंह

 

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिवीजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को मजबूत करते हुए 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, शोषण-मुक्त शासन और विकास की यात्रा प्रारंभ की थी। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में "नए भारत के नए उत्तर प्रदेश" के रूप में एक मॉडल स्टेट बन चुका है।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में सख्त कानून व्यवस्था लागू की, जिससे अपराधियों और माफियाओं पर पूरी तरह शिकंजा कसा गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान, एंटी-रोमियो स्क्वाड, और पुलिस पेट्रोलिंग को मजबूत किया गया, जिससे प्रदेश में भयमुक्त माहौल बना।
उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई। गरीबों और किसानों को सीधे लाभ देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, जिससे पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधा जरूरतमंदों तक पहुंचा।
विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे का व्यापक विकास हुआ है। एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी परियोजनाएं राज्य को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही हैं। डिफेंस कॉरिडोर, डाटा सेंटर पार्क और मेक इन इंडिया को भी सरकार तेजी से बढ़ावा दे रही है।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। कानून व्यवस्था से लेकर बुनियादी ढांचे तक, हर क्षेत्र में प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी लक्ष्य ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया और आधुनिक उद्योगों को बढ़ावा देने के हैं, जिससे यूपी आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बन सके

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।