ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

विकास कार्यों का डी एम ने लिया जायज़ा, निर्माण में तेजी लाने के दिया निर्देश

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट सोनाड़ी देवी मार्ग को एक माह में पूरा करने का निर्देश,वृक्षारोपण को जनअभियान बनाने की अपील महराजगंज जनपद में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को नगर पंचायत चौक का दौरा कर विभिन्न विकास…

विकास कार्यों का डी एम ने लिया जायज़ा, निर्माण में तेजी लाने के दिया निर्देश

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

सोनाड़ी देवी मार्ग को एक माह में पूरा करने का निर्देश,वृक्षारोपण को जनअभियान बनाने की अपील

महराजगंज जनपद में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को नगर पंचायत चौक का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण में सबसे पहले बाबा गोरखनाथ मंदिर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर सन्तोष जताते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर का नियमित निरीक्षण किया जाए और सभी मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय

इसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन चौक से सोनाड़ी देवी मंदिर होते हुए रामग्राम तक जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया गया अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में एक महीने के अन्दर पूरा हो।ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और कॉलेज प्रशासन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व्यापक रूप में मनाने के निर्देश दिए

इसके पश्चात सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए परिसर की व्यवस्था पर सन्तोष जताया गया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया। नगर के प्रमुख स्थानों और मार्गों पर वृक्षारोपण को बड़े स्तर पर जनअभियान के रूप में आयोजित करने पर भी बल दिया गया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी करण सिंह, अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश यादव, जेई देवानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।