ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, डीएम महाराजगंज ने किया अलर्ट जारी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 17/09/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बीते 3-4 घंटे के भीतर भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार नौतनवा विकासखंड क्षेत्र अ…

सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, डीएम महाराजगंज ने किया अलर्ट जारी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बीते 3-4 घंटे के भीतर भारी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार नौतनवा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत महाव एवं बघेला नाला क्षेत्रों में लगभग 127 से 128 मिलीमीटर तक वर्षा हुई है।

इस भारी वर्षा के कारण रोहिन और गंडक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की आशंका जताई जा रही है, जिससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के नागरिकों को सूचित किया है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग को अलर्ट कर दिया गया है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निगरानी व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने आम जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और पूरी सतर्कता बरतें।

प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

सुरक्षित स्थानों पर रहें,बच्चों व बुजुर्गों को नदी किनारे जाने से रोकें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल सरकारी स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें ।

जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ज़रूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।