ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश: डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

गोरखपुर जनपद के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यु…

विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश: डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

 

गोरखपुर जनपद के  जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को सुचारू बिजली सुविधा मिलनी चाहिए।

डीएम ने कहा कि पिछले दिनों शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर खराबी और फाल्ट की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि “जनता को परेशानी झेलनी पड़े, यह बर्दाश्त नहीं होगा। विभाग तत्काल प्रभाव से अपनी कार्यशैली में सुधार लाए।”

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो बिजली से संबंधित समस्याओं की निगरानी करेगा और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि फाल्ट की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत करे।

डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होता है, तो उसे तत्काल बदलने की कार्रवाई की जाए ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके। उन्होंने विद्युत अधिकारियों से कहा कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाएं और आमजन की शिकायतों का जवाबदेही के साथ समाधान करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अंत में कहा कि “प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि गोरखपुर में विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे और जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।”

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।