ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज में 'संपूर्ण समाधान दिवस' के दौरान डीएम और एसपी ने की कार्यवाही, सुनीं जनता की समस्याएं

​महराजगंज जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार आज तहसील सदर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्…

महराजगंज में 'संपूर्ण समाधान दिवस' के दौरान डीएम और एसपी ने की कार्यवाही, सुनीं जनता की समस्याएं

​महराजगंज जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार आज तहसील सदर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज खुद जनसुनवाई के मैदान में उतरे और फरियादियों की समस्याओं को बेहद संजीदगी से सुना।

​समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में शिकायतों का तांता लगा रहा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर जनता की शिकायतों को सुना। संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों ने कई गंभीर मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ित जनता को तुरंत राहत पहुंचाई। अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान पाकर कई ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ​उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी ,कि ​जो मामले तकनीकी या कानूनी कारणों से मौके पर नहीं सुलझाए जा सके।

उन्हें लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने शेष बचे मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए सख्त लहजे में निर्देश दिए कि हर हाल में तय समय सीमा के भीतर शिकायतों का निपटारा हो। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निस्तारण सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखना चाहिए ताकि फरियादी को दोबारा परेशान न होना पड़े। ​उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कहा कि ​"शासन की प्राथमिकता जनता की संतुष्टि है। जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत का पारदर्शी और त्वरित निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।