ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना श्यामदेउरवा का किया औचक निरीक्षण

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा…

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना श्यामदेउरवा का किया औचक निरीक्षण

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हवालात, महिला सहायता डेस्क, सीसीटीवी कक्ष और शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।

डीएम ने दिए आदर्श थाना बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने थाना परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन और कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे थाने को आदर्श थाना बनाने की दिशा में कार्य करें।

एसपी ने बीट पुलिसिंग पर दिया जोर

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने रात्रि गश्त को नियमित रूप से और सख्ती से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।