ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका परिषद के कूड़ा भंडारण अगया का निरीक्षण ट्राम मशीन जल्द होगी दुरुस्त, एमआरएफ सेंटर को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज, 17 अक्टूबर 2025। जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा ने आज नगर पालिका परिषद महराजगंज के कूड़ा भंडारण स्थल अगया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ चल रहे कूड़ा निस्तारण कार्य का ज…

जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका परिषद के कूड़ा भंडारण अगया का निरीक्षण ट्राम मशीन जल्द होगी दुरुस्त, एमआरएफ सेंटर को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज, 17 अक्टूबर 2025।
जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा ने आज नगर पालिका परिषद महराजगंज के कूड़ा भंडारण स्थल अगया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ चल रहे कूड़ा निस्तारण कार्य का जायजा लिया और विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान ट्राम मशीन खराब पाई गई। इस पर अधिशासी अधिकारी श्री आलोक कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मशीन की मरम्मत हेतु कम्पनी को पत्र प्रेषित किया गया है तथा एक-दो दिन में मशीन की मरम्मत सुनिश्चित कर ली जाएगी।

अन्य मशीनें — कन्वेयर बेल्ट, पैजिंग मशीन, ग्राइण्डर और इनसेमिनेटर — सभी चालू अवस्था में पाई गईं और सुचारु रूप से कार्य कर रही थीं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण कार्य "साधना इंटर प्राइजेज" के माध्यम से कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर को इस प्रकार संचालित किया जाए कि यह आय के विषय में आत्मनिर्भर बन सके।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, साधना इंटर प्राइजेज के प्रतिनिधि तथा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।