ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण व बंदियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

महराजगंज, जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने शुक्रवार को जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सा…

जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण व बंदियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

 

 

महराजगंज, जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने शुक्रवार को जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला और जेल परिसर का भ्रमण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सजायाफ्ता बंदियों को निर्धारित जेल वर्दी में रखने और अनुमन्य वस्तुओं के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री उनके पास न हो, इसकी नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों और उनके बच्चों की समस्याएं सुनी गईं। बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने महिला बंदियों की आवश्यकताओं के समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत अधिकारियों ने निर्देश दिया कि बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ होने के बाद बंदियों को शीघ्र बैरकों में स्थानांतरित किया जाए।निरीक्षण से पहले जेल परिसर में निर्मित ओपेन जिम का उद्घाटन किया गया। जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह जिम कारागार मुख्यालय द्वारा स्थापित कराया गया है।वर्तमान में जेल में कुल 675 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 582 पुरुष, 42 महिलाएं और 7 विदेशी बंदी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।