ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

डी एम के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुआ सम्पन्न

महराजगंज 25 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी महोदयत ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ–शिशु मृत्…

 

महराजगंज 25 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी महोदयत ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ–शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण में गर्भवती महिलाओं के वजन, हेमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग उन्मूलन सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवैध अस्पतालों, पैथालॉजी सेंटर, मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रभावी रोक शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी महोदय ने टीकाकरण प्रगति को बढ़ाने हेतु सुपरवाइजरों को क्षेत्र में भ्रमणशील करने का निर्देश देते हुए कहा कि भ्रमण कार्य में लापरवाही लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर को चिन्हित किया जाय तथा कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में सुधार/प्रगति न होने की दशा में सेवा समाप्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न संकेतकों पर नौतनवा की प्रगति संतोषजनक न होने पर बीपीएम और बीसीपीएम को नोटिस जारी करने और एक माह के भीतर सुधार न होने पर दोनों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने जननी सुरक्षा योजना में रतनपुर (नौतनवा), पनियरा और बृजमनगंज की प्रगति खराब होने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जनऔषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखी जाएं। एचएमआईएस, मंत्रा और यू–विन पोर्टल पर डाटा फीडिंग को सावधानीपूर्वक करें और सुनिश्चित करें कि उक्त पोर्टल पर फीड डाटा में विविधता न हो।
जिलाधिकारी महोदय ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन स्टाफ न होने के कारण शुरू नहीं हुआ उनमें तत्काल प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को स्टाफ की नियुक्ति हेतु पत्र भिजवाएं।
जिलाधिकारी महोदय ने गर्मियों के दृष्टिगत सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कूलिंग सेंटर बनाने का निर्देश दिया। कहा कि हीट वेव से बचाव के सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करें। कहा कि अस्पतालों में गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम करें, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कत न होने पाए। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को हीट वेव से बचाव के विषय में जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही डीपीआरओ को उथले हैंडपंप को रीबोर कराएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, सीएमएस डॉ ए.के. द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।