ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

डीआईजी  ने किया श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

महराजगंज, 23 मई: गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आंनद कुलकर्णी ने शुक्रवार को श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति, शस्त्रागार, म…

डीआईजी  ने किया श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण  पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

 

महराजगंज, 23 मई: गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आंनद कुलकर्णी ने शुक्रवार को श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति, शस्त्रागार, मालखाना और हवालात का बारीकी से जायजा लिया।

डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रकरणों एवं जनसुनवाई रजिस्टर की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण की रणनीति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कुलकर्णी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

स्थानीय नागरिकों ने डीआईजी से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।