ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, अब घर पर चल रहा है इलाज

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 12/11/2025 काठमाण्डौ,नेपाल — बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है। उन्हें आज सुबह करीब साढ़े सात बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उनके परिवार वाले उन्हें घर…

धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, अब घर पर चल रहा है इलाज

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/11/2025

काठमाण्डौ,नेपाल — बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है।

उन्हें आज सुबह करीब साढ़े सात बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उनके परिवार वाले उन्हें घर ले गए।

परिवार ने अब उनका इलाज घर पर ही करने का फैसला किया है।

उन्हें जुहू स्थित बीच हाउस ले जाया गया। छुट्टी मिलने से पहले उनके बेटे बॉबी देओल अस्पताल पहुँचे थे। धर्मेंद्र अब घर पर हैं।

धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थे।

सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुँचे।

धर्मेंद्र के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि उनका बाकी इलाज घर पर ही किया जाएगा।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "अभी किसी को भी बेवजह अटकलें नहीं लगानी चाहिए।

कृपया धर्मेंद्र जी और हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। वह सभी के प्यार, शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं।"

बॉबी देओल के घर लौटने के तुरंत बाद यह बयान जारी किया गया।

मंगलवार को सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक खबरें फैलाईं। परिवार ने भी भ्रामक खबर पर आपत्ति जताई।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।