ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प

पत्रकारों के हित की लड़ाई के लिए होगा संघर्ष- जिलाध्यक्ष । मेंहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश। ​मेंहदावल डाक बंगले पर रविवार को 'इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन'की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन क…

तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प

 

पत्रकारों के हित की लड़ाई के लिए होगा संघर्ष- जिलाध्यक्ष

। मेंहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

​मेंहदावल डाक बंगले पर रविवार को 'इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन'की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन के विस्तार और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र मिश्रा को लगातार तीसरी बार तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडेय,के डी सिद्दीकी,सुनिल यादव ने कहा कि पत्रकारिता के गिरते स्तर और पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की।संगठन का उद्देश्य न केवल पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना है,बल्कि समाज के प्रति उनकी जवाबदेही को भी सशक्त बनाना है।इसके साथ ही बैठक में पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड,बीमा आदि बनवाने के लिए रुपरेखा तैयार किया गया जिससे पत्रकारों के स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान धर्मेन्द्र मिश्रा के पिछले दो कार्यकाल के दौरान संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए,बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने एक स्वर में उनके नाम का समर्थन किया।बैठक में तहसील इकाई के अन्य पदों पर भी चर्चा की गई और जल्द ही पूरी कार्यकारिणी के विस्तार की बात कही गई।​सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की।तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर तहसील अध्यक्ष चुने जाने पर धर्मेन्द्र मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, "पत्रकारों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम संगठन को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को भी जोड़ेंगे।"इस दौरान राजीव मिश्र,विमलेश त्रिपाठी,विकास अग्रहरि,राम अनुज मिश्र,कुशल दूबे,गोरखनाथ राय,शिवेन्द्र कुमार,कमलेश यादव,लालकेश,वासुदेव यादव,प्रेम कुमार,राहुल त्रिपाठी,शिवमूरत आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।