ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

उत्तरकाशी, भारत में बादल फटने से धराली बाज़ार तबाह

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 05/08/2025 काठमाण्डौ,नेपाल — उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के बाद खीरगंगा नदी में आई बाढ़ ने गंगोत्री मार्ग पर स्थित धराली बाज़ार को तबा…

उत्तरकाशी, भारत में बादल फटने से धराली बाज़ार तबाह

 

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/08/2025

काठमाण्डौ,नेपाल — उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

भारी बारिश के बाद खीरगंगा नदी में आई बाढ़ ने गंगोत्री मार्ग पर स्थित धराली बाज़ार को तबाह कर दिया है।

भारतीय समयानुसार, मंगलवार 1:30 बजे आई बाढ़ ने धराली बाज़ार में कई घरों को दफन कर दिया और कुछ घरों को बहा ले गई।

भारतीय सुत्रो के अनुसार, ज़िला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने बताया कि शाम 5 बजे तक बाढ़ में 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक जनक पवार के अनुसार, धराली के आसपास के इलाके में 3 जगहों पर बादल फटा। मंगलवार दोपहर बादल फटने के कारण गंगोत्री मार्ग भी अवरुद्ध हो गया।

पवार ने कहा, "बादल फटने की घटना पहले धराली में हुई, फिर पास के दो अन्य स्थानों पर।" "सड़क अवरुद्ध होने के कारण बचाव दल घटनास्थल पर नहीं पहुँच पाया है।"

पवार के अनुसार, उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य सहित सेना और पुलिस की एक टीम खोज और बचाव के लिए गई है, लेकिन घटनास्थल पर नहीं पहुँच पाई है।

अनुमान है कि धराली बाज़ार में कई घर बाढ़ में बह गए हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। उनके अनुसार, इलाके में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।