ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ग्राम धरमौली टोला डुमरी में विकास की पोल खुली — सफाई व्यवस्था ठप, हैंडपंप कूड़े में दबे

परतावल (महराजगंज)। महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम सभा धरमौली टोला डुमरी में विकास कार्यों की सच्चाई अब खुलकर सामने आने लगी है। गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। नालियां जाम हैं और जगह-जगह गंदग…

ग्राम धरमौली टोला डुमरी में विकास की पोल खुली — सफाई व्यवस्था ठप, हैंडपंप कूड़े में दबे

परतावल (महराजगंज)।
महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम सभा धरमौली टोला डुमरी में विकास कार्यों की सच्चाई अब खुलकर सामने आने लगी है। गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। नालियां जाम हैं और जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तो पंचायती कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन सफाईकर्मी का कभी अता-पता नहीं रहा। लोगों ने बताया कि शायद ही किसी ने सफाईकर्मी को गांव में काम करते देखा हो।
गांव में लगे सरकारी हैंडपंपों की स्थिति भी बेहद खराब है। कई हैंडपंपों से पानी नहीं निकलता, वे भी कूड़े-कचरे और नरकट से घिरे पड़े हैं। इस कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रमाशंकर भारतीय, मुकेश वर्मा, शंभू राजभर, अमित मौर्या, निखिल राजभर और अमित राजभर ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। गांव की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं।

इस संबंध में विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) परतावल संतोष कुमार यादव ने कहा —
ग्राम धरमौली टोला डुमरी में सफाई व्यवस्था और हैंडपंपों की स्थिति की जानकारी मिली है। संबंधित सचिव और सफाईकर्मी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को जल्द ही सुधार दिखेगा।”

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।