ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पत्रकार पर हमला करने वालों पर अविलंब हो कार्रवाई - देवानंद सिन्हा

पत्रकार पर हमला करने वालों पर अविलंब हो कार्रवाई - देवानंद सिन्ह पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करें, अन्यथा होगा आंदोलन - मधु सिन्हा रांची, झारखंडह इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने रांची…

पत्रकार पर हमला करने वालों पर अविलंब हो कार्रवाई - देवानंद सिन्हा

पत्रकार पर हमला करने वालों पर अविलंब हो कार्रवाई - देवानंद सिन्ह

पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करें, अन्यथा होगा आंदोलन - मधु सिन्हा

रांची, झारखंडह

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने रांची प्रेस क्लब के महासचिव अमरकांत के साथ दुर्व्यवहार करने व जेजेए के कोषाध्यक्ष संजीत कुमार पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और लाठी-डंडे से हमला किया जाना अत्यंत निंदनीय है। श्री सिन्हा ने आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन से पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी पर यथाशीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा ने कहा है कि सरकार पत्रकारों को यथोचित सुरक्षा प्रदान करें, अन्यथा राज्य में सभी पत्रकार संगठन एकजुट होकर आंदोलन को विवश होंगे।
प्रदेश सचिव झारखंड विजय दत्त पिंटू ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था इतनी लचर हो गई है कि आए दिन पत्रकारों पर हमला हो रहा है, हम सरकार से दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग करते हैं।
वहीं, जिला अध्यक्ष रांची विपिन कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर हमला सीधे लोकतंत्र पर हमला है, दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, देवानंद सिन्हा, विजय दत्त पिंटू, मधु सिन्हा, विपिन कुमार सिंह, रफी समी, आतिफ खान, मो० सलमान खान, सुजीत सिन्हा, काजल मेहता, और अन्य पत्रकार बंधुओं ने भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना की।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।