ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

दिल्ली, काठमांडू ने जीता तो पड़रौना और उत्तराखंड मिली हार

नगर पंचायत परतावल में आयोजित "PIC फुटबाल गोल्ड कप" आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का दूसरा दिन सफल रहा। दिल्ली और काठमांडू ने जीत दर्ज की, जबकि उत्तराखंड और पड़रौना को हार का सामना करना पड़ा। उद्घाटन मुकाबले में द…

दिल्ली, काठमांडू ने जीता तो पड़रौना और उत्तराखंड मिली हार

 

नगर पंचायत परतावल में आयोजित "PIC फुटबाल गोल्ड कप" आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का दूसरा दिन सफल रहा। दिल्ली और काठमांडू ने जीत दर्ज की, जबकि उत्तराखंड और पड़रौना को हार का सामना करना पड़ा।

उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को दो, शून्य से करारी शिकस्त देते हुए जीत दर्ज किया वहीं काठमाण्डु नेपाल ने पडरौना को दो, एक से जीत हासिल किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और समाज सेवी अमन शांडिल्य ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजीनियर मनीष गुप्ता, पनियरा ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि सहजनवा अध्यक्षा श्रीमती संजू सिंह, आदित्य मोटर कार बाजार लखिमा, जयप्रकाश सैनी पलक लॉन देवरिया, जीडी नैशनल स्कूल डायरेक्टर चन्दन गुप्ता रहे।

आयोजन समिति में सचिव अजय कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष जनार्दन चौरसिया, उपाध्यक्ष आलोक उपाध्याय, नागेश कसौधन, प्रदीप मोदनवाल, छविनाथ मद्धेशिया, दीपक सिंह, एस०एन० सिंह, धनंजय सिंह, अविनाश रावत, अभिमन्यु सिंह, मिथिलेश मद्धेशिया, अभिषेक त्रिपाठी, आनन्द गुप्ता, समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

ऊत्साहपूर्ण माहौल दर्शकों का जन सैलाब उमड़ा साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया, आयोजन ने सामाजिक एकता और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।