ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मनरेगा और समर्थ योजना की समीक्षा बैठक में डीसी मनरेगा ने दिए निर्देश

संवाद सूत्र परतावल। डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक परतावल स्थित सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव, एपीओ मनरेगा दिलीप कुमार , तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, अकाउंटेंट और …

मनरेगा और समर्थ योजना की समीक्षा बैठक में डीसी मनरेगा ने दिए निर्देश

 

संवाद सूत्र परतावल।

डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक परतावल स्थित सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव, एपीओ मनरेगा दिलीप कुमार , तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में डीसी मनरेगा ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं से संबंधित कार्यों का अधिकतम फीडबैक दर्ज कराया जाए, जिससे प्रगति में तेजी लाई जा सके और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ समय से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष बल दिया। डीसी मनरेगा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं की नियमित निगरानी और समीक्षा करते रहें, ताकि शासन की योजनाओं का धरातलीय प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।