ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

NSS कार्यक्रम के पांचवें दिवस पर निकाली गई "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" जन जागरुक रैली

NSS कार्यक्रम के पांचवें दिवस पर निकाली गई "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" जन जागरुक रैली। महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में आज दिनांक 11 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत "सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कालेज" परत…

NSS कार्यक्रम के पांचवें दिवस पर निकाली गई "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" जन जागरुक रैली

NSS कार्यक्रम के पांचवें दिवस पर निकाली गई "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" जन जागरुक रैली।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में आज दिनांक 11 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत "सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कालेज" परतावल बाजार महराजगंज के विशेष शिविर के आज पांचवें दिवस पर स्वयं सेवकों(छात्राओं) द्वारा "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" अभियान पर जन जागरुकता रैली निकाली गई।
रैली ग्रामसभा चौपरिया एवं वनकटिया के मलिन बस्ती में निकाली गई। इस रैली में "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" पर नारा लगाते हुए स्वयं सेवकों ने पूरे बस्ती में भ्रमण किया। प्रातः काल सर्व सम्भाव प्रार्थना हुआ, योगासन किया, योगासन पर कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने विस्तृत प्रकाश डाला।
इसके गुण दोष को बताया बौद्धिक परिचर्चा के अन्तर्गत पंचायत मित्र शिखा शर्मा एवं श्रीमती मेनका पटेल ने प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ राम दरश मिश्रा ने स्वयं सेवको को सम्बोधित करते कहा कि
बेटी दो परिवार जोड़ने की कड़ी होती है यह अपने बौद्धिक ज्ञान से दो परिवारों को ज्ञानवान एवं संस्कारवान बनाती है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने किया।
कार्यक्रम में किरन गुप्ता,स्नेह प्रभा पटेल,अंगद सहानी, जितेन्द्र पटेल,रामबृझ यादव, ओंकार आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।