ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

विराट हिन्दू सम्मेलन पंचायत इंटर कॉलेज में उमड़ा जनसैलाब

विराट हिन्दू सम्मेलन पंचायत इंटर कॉलेज में उमड़ा जनसैलाब लोक कल्याण की रक्षा, समानता अधिकार सनातन धर्म में सम्भव : महेश योगी। महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉल…

विराट हिन्दू सम्मेलन पंचायत इंटर कॉलेज में उमड़ा जनसैलाब

विराट हिन्दू सम्मेलन पंचायत इंटर कॉलेज में उमड़ा जनसैलाब

लोक कल्याण की रक्षा, समानता अधिकार सनातन धर्म में सम्भव : महेश योगी।

 

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित “विराट हिन्दू सम्मेलन” में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में वैदिक विद्वानों द्वारा विधि-विधान से शंखनाद किया गया और मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्चन किया, कार्यक्रम का संचालन जीवेश मिश्रा ने किया।

सम्मेलन में स्वागत के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रघुनाथ गुप्ता को व्यापार मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने अंगवस्त्र एवं साफ़ा बांधा, महाण्डलेश्वर महेश योगी का स्वागत वैदिक आचार्य डॉ० रंगनाथ त्रिपाठी ने किया, मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी "भाई साहब" का स्वागत पूर्व महामंत्री डीडीयू डा० अंशुमान त्रिपाठी ने किया वही मातृ शक्ति जयंती त्रिपाठी का स्वागत अध्यापिका प्रीति ने किया। मातृशक्ति के रूप में पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई रघुनाथ गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर महेश योगी तथा मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी (भाई साहब) रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रचारक अनिल जी एवं नगर प्रचारक आदर्श की सक्रिय भूमिका रही।
मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर महेश योगी ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए।

वहीं मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने संगठनात्मक मजबूती और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने पर बल दिया।

विद्यालय प्रबंधन परिवार की ओर से जयंती त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों का एवं भारी जनसमूह में आए सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर लालजी त्रिपाठी उर्फ "पीढ़ा बाबा", संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, समाज सेवी अमन शांडिल्य, हिन्दू नेता काशीनाथ सिंह, अशोक यादव, अर्जुन सिंह, गोल्डन पटेल, मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल महामन्त्री अजय गौतम  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।