ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

रमजान के पहले दिन इमामबाड़ा स्टेट में पार्षद समद गुफरान ने आयोजित किया रोजा इफ्तार

रमजान के पहले दिन इमामबाड़ा स्टेट में पार्षद समद गुफरान ने आयोजित किया रोजा इफ्तार *रोजेदारों ने देश में अमन और शांति के लिए की दुआ* गोरखपुर । मुस्लिम समाज का पाक महीना माहे रमजान की आज शुरुआत हो गई है आज रमजान का पहला द…

रमजान के पहले दिन इमामबाड़ा स्टेट में पार्षद समद गुफरान ने आयोजित किया रोजा इफ्तार

रमजान के पहले दिन इमामबाड़ा स्टेट में पार्षद समद गुफरान ने आयोजित किया रोजा इफ्तार

*रोजेदारों ने देश में अमन और शांति के लिए की दुआ*

गोरखपुर । मुस्लिम समाज का पाक महीना माहे रमजान की आज शुरुआत हो गई है आज रमजान का पहला दिन है और पहले दिन ही माया बाजार वार्ड के पार्षद समद गुफरान ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया।
हर वर्ष की तरह इस साल भी इमामबाड़ा के पूरब फाटक पर पहली रमज़ान को रोजा इफ़्तार का एहतेमाम किया गया ।
इफ्तार में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और रोजेदारों ने अमनो अमन की दुआ की । इस दौरान पार्षद समद गुफरान और उनके भाई कमर गुफरान द्वारा इसका आयोजन किया । पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी पहले रोज़े पर इमामबाड़ा पूरब फाटक पर आयोजित रोजा इफ्तार में सैकड़ों की संख्या में रोजेदार पहुंचे । पार्षद समद गुफरान "साजू" ने पवित्र रमज़ान माह की सभी को बधाई दी ।
पार्षद समुद्र गुफरान ने कहा कि मेरे वालिद मरहूम गुफरान अहमद सिद्दीकी के जमाने से रमजान के पहले दिन रोजा इफ्तार की रिवायत रही है पिछले 40 सालों से वालिद साहब की बताए हुए रास्ते पर हम सभी लोग चल रहे हैं स्थानीय जनता की मोहब्बत है कि पहले दिन रोजा इफ्तार में शामिल हुए हैं हालांकि पहले दिन लोग अपने घर पर रोजा इफ्तार करते हैं लेकिन मैं उन सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने रोजा इफ्तार में शरिक होकर मेरा हौसला बढ़ाया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।