ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मानक बिहीन कराया जा रहा हैं सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही हैं जहां एक तरफ सड़क की मोटाई नौ इंच से कम नहीं होनी चाहिए वहीं दूसरी तरफ सड़क निर्माण में मानकों की अनद…

मानक बिहीन कराया जा रहा हैं सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही हैं जहां एक तरफ सड़क की मोटाई नौ इंच से कम नहीं होनी चाहिए वहीं दूसरी तरफ सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है ।

जिसे लेकर नगर पंचायत के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।

नगर पंचायत चौक के वार्ड नं 13 अबैद्यनाथ नगर में नगर निकाय द्वारा रमाशंकर यादव के घर से जंत्री मद्धेशिया के घर तक करीब एक सौ बीस मीटर लंबाई और दो मीटर चौड़ाई में आर सी सी सड़क व नाली का निर्माण कराया जा रहा हैं । लोगों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में केवल सफेद बालू, सफेद गिट्टी व दोयम ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।इसी तरह नगर पंचायत के बरगदही बसंतनाथ वार्ड संख्या नौ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल में भी सीसीरोड व नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी की गयी है।लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में आधा इंच सफेद गिट्टी डालकर सड़क बनवा दिया जा रहा है । इस क्रम में संदीप कुमार , राकेश ,उमाशंकर , हरेंद्र, मार्कण्डेय, दुर्गेश ,वीरेंद्र,रामरूप,गिरिजेश संदीप , अमरजीत , चंद्रिका,विजय आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि आर सी सी सड़क के निर्माण मे ठेकेदार की मनमानी से सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा हैं।साथ ही गुणवत्ता में कमी होने से सड़क सीघ्र ही टूट जाएगी।इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।