ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में विशेष रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में…

जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

 

आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा

*गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में विशेष रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में आरएमआरसी गोरखपुर में मंगलवार को ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री-कंसल्टेशन बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आरएमआरसी के निदेशक डॉ हरिशंकर जोशी और जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स गोरखपुर के अधिकारी शामिल हुए।

कमेटी की बैठक के दौरान जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम को लेकर ड्रिक्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनाने को लेकर चर्चा की गई। सहयोगी संस्था जपाइगो की मदद से हुई इस बैठक में बीमारियों पर नियंत्रण के साथ-साथ सर्विलांस और इनसे निपटने की तैयारियों के बारे में भी बात हुई। रैबीज और एवियन इंफ्लुएंजा के लिए कन्वर्जेंस मॉडल पर काम करने के लिए बैठक में खासतौर पर सभी हितधारकों के बीच सहमति बनी।

सीएमओ गोरखपुर डॉ राजेश झा ने बताया कि प्रदेश में पीलीभीत के अलावा गोरखपुर जिले में इस प्रकार के कन्वर्जेंस मॉडल पर काम किया जा रहा है। इससे पहले भी कमेटी की एक बैठक हो चुकी है। इन बैठकों और चर्चाओं का उद्देश्य ऐसी ठोस कार्य योजना तैयार करना है जिसके माध्यम से जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सके। कन्वर्जेंस मॉडल के जरिये पूर्वी उत्तर प्रदेश में जापानीज इंसेफेलाइटिस को नियंत्रित किया जा चुका है, जो एक जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारी रही है। अन्य बीमारियों पर भी प्रभावी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।

*एनसीडी को लेकर हुआ प्रशिक्षण*

सीएमओ ने बताया कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भी जिले में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के होटल रमाडा में मंगलवार को एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिये प्रयास किया जा रहा है कि बीपी, शुगर और कैंसर जैसे गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रयास किये जा सकें।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।