ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया विकास की बड़ी सौगात दो अहम परियोजनाओं का किया लोकार्पण

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को यातायात और शहरी विकास की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए मंगलवार को दो महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्थ…

 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को यातायात और शहरी विकास की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए मंगलवार को दो महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आमजन को सुरक्षित व तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल–मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-5ए पर निर्मित 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का लोकार्पण किया। इस परियोजना पर 152.18 करोड़ की लागत आई है। सेतु की कुल लंबाई 1,092 मीटर है। इस आरओबी के चालू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और शहर के उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरगदवा–कौवाबाग जेल बाईपास 4 लेन मार्ग पर स्थित खजांची चौराहे पर बने फ्लाईओवर का भी लोकार्पण किया। इस फ्लाईओवर की लागत 96.50 करोड़ है और इसकी लंबाई 605 मीटर है। खजांची चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल है, जहां आए दिन जाम की समस्या रहती थी। फ्लाईओवर के संचालन से अब यातायात का दबाव कम होगा और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आधुनिक और सुरक्षित सड़क व पुल नेटवर्क के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शहरवासियों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे गोरखपुर के विकास में एक नया अध्याय बताया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।