ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोज महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 15 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पनि…

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोज

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 15 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया प्राथमिक विद्यालय परतावल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
बताते चलें संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य उन 10 विद्यालयों जिन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान के आपसी समन्वय से पूर्ण किया गया स्थानीय विधायक द्वारा ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया वही परतावल ब्लॉक के ए आर पी डॉ नित्यानंद मिश्रा, ओ पी कनौजिया, विपिन मणि त्रिपाठी, मृत्युंजय पाठक, बसंत कुमार पांडे को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि द्वारा स्वेच्छा श्रीवास्तव अनुदेशक गोधवल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जिन्होंने सा0 कौशल आधार वंचित बालक को शिक्षा व जेल में कैदी के रूप जीवन यापन करने वाली महिलाओं के कौशल विकास हेतु किए जाने वाले कार्यों की सराहना हेतु जिन्हें माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया इसी क्रम में स्वेच्छा श्रीवास्तव को
स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम की संचालन डॉ पूजा शुक्ला व डॉ अनामिका ने किया आज के संगोष्ठी में परतावल ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जूनियर संघ मंत्री राम आशीष पटेल ग्राम प्रधान रामचंद्र, प्रधानाध्यापिका फिरदौस जहां, प्रधानाध्यापिका वसीम बानो, प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक रविंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह सहित क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान व परतावल ब्लॉक के प्रधानाध्यापक संगोष्ठी में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।