ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने एकता पदयात्रा का किया निरीक्षण

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा में आधुनिक भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र में कल दिनांक 10 नवंबर को प्रातः 8 बज…

भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने एकता पदयात्रा का किया निरीक्षण

 

 

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा में आधुनिक भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र में कल दिनांक 10 नवंबर को प्रातः 8 बजे से "इलाहाबास मेन चौराहा बाजार से - पनियरा ब्लॉक परिसर तक" होने वाले “सरदार @150 एकता मार्च एवं एकता पद यात्रा की व्यवस्था निरीक्षण करते हुए पनियरा विधानसभा के भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने बताया कि साथ ही नुक्कड़ सभा और संवाद कार्यक्रम जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया है।
सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

वहीं विधायक ने कहा कि,
इस आयोजन को बृहद स्तर पर व्यवस्थित ढंग से व मिलकर पूर्ण करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कार्यताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं से, देवतुल्य जनता से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
हमारा उद्देश्य कि पनियरा विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक स्तर पर हो।
यह यूनिटी मार्च समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। युवाओं को सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस दौरान जिला संयोजक पदयात्रा बबलू यादव, मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति, रूपेश शर्मा, गजेंद्र सिंह, कुणाल यादव, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य रहें।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।