ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया महादंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल अन्तर्गत ग्राम सभा चौपरिया में आज शनिवार को भव्य महा दंगल का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अखाड़े में आसपास के जिलों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी ताकत, दा…

भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया  महादंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल अन्तर्गत ग्राम सभा चौपरिया में आज शनिवार को भव्य महा दंगल का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अखाड़े में आसपास के जिलों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी ताकत, दांव-पेंच और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े और पहलवानों के हर दांव पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।

मुख्य मुकाबला रहा रोमांचक

 

दंगल की शुरुआत मजमा चैलेंज से पहले हुई कुश्ती से हुई, जिसमें राजदेव यादव (निवासी सोहास) ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देकर जीत दर्ज की। उनकी फुर्ती और तकनीक ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

दंगल का मुख्य आकर्षण ‘मजमा चैलेंज’ मुकाबला रहा। यह भिड़ंत गुड्डू यादव (निवासी सोहास, पनियरा, महराजगंज) और अमन (गोरखपुर) के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने पूरा दमखम दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंततः, गुड्डू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह चैलेंज मुकाबला जीत लिया और विजेता बने।

शांति व्यवस्था और सहयोग

इस रोमांचक मुकाबले के रेफरी राजदेव पहलवान रहे, जिनकी पैनी नजर और निष्पक्ष निर्णय ने प्रतियोगिता में पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखी।

दंगल के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परतावल चौकी से एसआई अंकित चौरसिया, कांस्टेबल राजू यादव और कमेंद्र समेत पुलिस बल लगातार गश्त में तैनात रहा।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता अशोक यादव ग्राम प्रधान / मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल मण्डल महामन्त्री अजय गौतम बलराम उपाध्याय गणेश पाण्डेय के साथ तमाम  मेले में उपस्थित ग्रामवासियों  ने खेल प्रेमियों और आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल समाज में भाईचारा, का संदेश देते हैं

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।