ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने संचारी रोग अभियान का फीता काटकर किया उदघाटन

महराजगंज जनपद में आज परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का शुभारंभ पनियरा विधायक प्रतिनिधि के रूप में भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने फ…

भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने संचारी रोग अभियान का फीता काटकर किया उदघाटन

महराजगंज जनपद में आज परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का शुभारंभ पनियरा विधायक प्रतिनिधि के रूप में भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया एवं कम्पोजित विद्यालय परतावल के बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अधीक्षक डॉ० अनिल जायसवाल ने बताया कि,
मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया, डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक, पूरे एक माह तक संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा।जिसमें संचारी रोग उन्मूलन के लिए दस्तक अभियान 16 से शुरू होगा, जो 31 जुलाई तक चलेगा। पहले पखवाड़ा में संचारी रोग नियंत्रण व दूसरे में दस्तक अभियान चलाकर इन रोगों को नियंत्रित किया जाएगा।

निर्भय सिंह ने कहा कि,
हमारी सरकार द्वारा जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया, डेंगू जैसी घातक बीमारी के रोकथाम से संबंधित सामान भेजे जा चुके हैं, ताकि इन रोगों के संभावित रोगियों की जांच हो सके। दरअसल, संक्रमित क्षेत्रों में सबसे अधिक मरीज मिलते हैं। इस बार दोबारा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की शुरुआत की गई है। इसके लिए संबंधित विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।

इस दौरान वहां मंडल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, स्वास्थ्य कर्मी संजीव सिंह, एक्स-रे टेक्नीशियन हृदेश पटेल, सतीश मिश्रा, ज्वालेश्वर सिंह, गणेश पाण्डेय, कन्हैया मद्धेशिया, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, अनिरुद्ध गुप्ता, छबीनाथ मद्धेशिया सहित अन्य रहें।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।