ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

देशी शराब की दुकान के पास खड़ी बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी अंतर्गत परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर छातीराम पुल के निकट स्थित देशी शराब की दुकान के पास से एक बाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुल…

देशी शराब की दुकान के पास खड़ी बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

 

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी अंतर्गत परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर छातीराम पुल के निकट स्थित देशी शराब की दुकान के पास से एक बाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पिपरिया गांव निवासी धनंजय गौतम सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे देशी शराब की दुकान पर गए थे। उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर- UP56 AM 4043) दुकान के पास खड़ी की थी। शराब खरीदने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली।
बाइक नहीं मिलने पर धनंजय गौतम ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने परतावल चौकी पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई और वाहन बरामद किए जाने की मांग की।
मामले में परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बाइक की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।