ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बिहार विधानसभा चुनाव: दोपहर तक 60 प्रतिशत मतदान

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 11/11/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - नेपाल की सीमा से सटे भारत के बिहार राज्य में दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण के तहत बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुत्रो के अ…

बिहार विधानसभा चुनाव: दोपहर तक 60 प्रतिशत मतदान

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/11/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - नेपाल की सीमा से सटे भारत के बिहार राज्य में दूसरे चरण का मतदान जारी है।

दूसरे चरण के तहत बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है।

सुत्रो के अनुसार, बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के तहत मंगलवार दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विवरण के अनुसार, सबसे अधिक मतदान किशनगंज में हुआ। किशनगंज में 66.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी प्रकार, सबसे कम मतदान नवादा में 53.17 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दोपहर तक 20 में से 12 जिलों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था।

पहले चरण में 121 सीटों पर सबसे अधिक मतदान हुआ था।

मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक 'एक्स-फैक्टर' के रूप में देखा जा रहा है जो कुछ क्षेत्रों में नतीजों को प्रभावित कर सकता है।

इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय है, जहाँ मुस्लिम और दलित मतदाताओं का प्रभाव निर्णायक माना जाता है।

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।