ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मिठौरा मण्डल में हिन्दू सम्मेलन का भूमि पूजन एवं जागरूकता रैली भव्य रूप से सम्पन्न

महराजगंज जनपद के पनियरा में समस्त हिन्दू समाज को संगठित करने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से पनियरा क्षेत्र के मिठौरा मण्डल में हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम एवं विशाल …

मिठौरा मण्डल में हिन्दू सम्मेलन का भूमि पूजन एवं जागरूकता रैली भव्य रूप से सम्पन्न

 

महराजगंज जनपद के पनियरा में समस्त हिन्दू समाज को संगठित करने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से पनियरा क्षेत्र के मिठौरा मण्डल में हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम एवं विशाल मोटरसाइकिल जागरूकता रैली अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुई। आयोजन के दौरान क्षेत्र में अपार जन-उत्साह देखने को मिला तथा सम्पूर्ण मिठौरा मण्डल दिनभर उत्सवमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे शक्ति पीठ अवसानी दरगाह, मिठौरा में आयोजन समिति के महामंत्री ओमप्रकाश जी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन द्वारा किया गया। आचार्यों द्वारा कराए गए पूजन-अर्चन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सनातन बंधुओं ने हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा तथा समाज को संगठित रखने का संकल्प लिया। भूमि पूजन के पश्चात आयोजकों द्वारा आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।

भूमि पूजन उपरांत क्षेत्र में एक भव्य मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में बाइक सवार युवाओं, मातृशक्ति एवं सनातन बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह रैली पनियरा खण्ड के मिठौरा मण्डल के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। भगवा ध्वजों से सजी बाइकों एवं गगनभेदी जयघोषों से सम्पूर्ण क्षेत्र भगवामय एवं हिन्दूमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।
रैली के दौरान “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” एवं “संगठित हिन्दू – समर्थ भारत” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।

जागरूकता रैली के माध्यम से आगामी 04 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शक्ति पीठ अवसानी दरगाह में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। आयोजकों ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मेलन से जोड़ना तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। रैली में सम्मिलित लोगों में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह एवं प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में 04 जनवरी को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों का कहना था कि आज की अभूतपूर्व सहभागिता यह प्रमाणित करती है कि हिन्दू समाज पूर्णतः संगठित है तथा सम्मेलन की सफलता के लिए दृढ़ संकल्पित है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष महन्त त्यागी दास जी ने कार्यक्रम की सफलता पर समस्त सनातन समाज, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में 04 जनवरी को शक्ति पीठ अवसानी दरगाह पहुँचकर विराट हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रामचंद्र जी, जीवेश जी, दीपक जी, मोहनलाल जी, अशोक जी, जगदीश जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।