ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के प्रदेश कार्यालय ककुआ, फूड बगीचा होटल, ककुआ ग्वालियर रोड, आगरा पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी डालचंद भईया जी ने की, जबकि स…

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

 

आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के प्रदेश कार्यालय ककुआ, फूड बगीचा होटल, ककुआ ग्वालियर रोड, आगरा पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी डालचंद भईया जी ने की, जबकि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं, साफा और पगड़ी पहनाकर अभिनंदित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे —

राष्ट्रीय अध्यक्ष – चौधरी पुष्पेंद्र सिंह जी

प्रदेश अध्यक्ष – चौधरी डालचंद भईया जी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – रामभरोही जी

राष्ट्रीय महासचिव – सत्य प्रकाश जी

राष्ट्रीय प्रवक्ता – राजबीर सिंह उपाध्याय जी

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी – महिपाल सिंह जी

जिला अध्यक्ष – प्रिंस जैसवाल जी
साथ ही संजय ठाकुर, हरिओम, धर्मेंद्र सिंह, भोला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री सौरभ टैगोरिया जी को प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश, आगरा) पद पर नियुक्त किया गया। उनका भी फूल-मालाओं और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने एक साथ जलपान एवं भोजन किया।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी डालचंद भईया जी ने कहा कि —
"भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के बैनर तले रहकर हम माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मज़बूत करेंगे और किसान-मजदूर की सेवा व न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।"

जय जवान – जय किसान

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।