ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

चैयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के नेतृत्व में नगर पंचायत परतावल में भब्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया की अध्यक्षता में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में परतावल ब्लॉक के अधिकारी-कर्मच…

चैयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के नेतृत्व में नगर पंचायत परतावल में भब्य तिरंगा यात्रा का हुआ  आयोजन

 

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया की अध्यक्षता में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में परतावल ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, नगर के सभासदगण  के साथ भारी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर परतावल चौराहे होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय तक देशभक्ति नारों के बीच निकाली गई। इस दौरान परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह मय पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा,  319 विधानसभा क्षेत्र पनियरा के भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, हिन्दू नेता काशीनाथ सिंह, राज नारायण, अशोक यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, अजय गौतम अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मण्डल के जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता व सोनू कसौधन के साथ तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।