ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एसबीआई भिटौली में लोकार्पित हुई एटीएम मशीन,बैंकिंग सुविधाएं मिलनी शुरू

एसबीआई भिटौली में एटीएम मशीन का लोकार्पण करते बैंक के पदाधिकारी व समाजसेवी उपनगर भिटौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) को शनिवार को पूजन -अर्चन के बाद लोकार्पित किया गया।इस मौके पर बैंक से जुड़े ग्…

एसबीआई भिटौली में लोकार्पित हुई एटीएम मशीन,बैंकिंग सुविधाएं मिलनी शुरू

एसबीआई भिटौली में एटीएम मशीन का लोकार्पण करते बैंक के पदाधिकारी व समाजसेवी
उपनगर भिटौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) को शनिवार को पूजन -अर्चन के बाद लोकार्पित किया गया।इस मौके पर बैंक से जुड़े ग्राहकों को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक संजय पांडेय ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का स्वचालित टेलर मशीन( एटीएम) द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।इनमें सभी प्रकार के डेबिट व क्रेडिट कार्ड द्वारा नकद निकासी, जमा,कार्ड रहित लेनदेन ,मोबाइल नंबर अपडेट,चेकबुक आवेदन ,डेबिट कार्ड लिमिट मोडिफिकेशन,योनो कैश,यूपीआई कैश,एसबीआई क्रेडिट कार्ड आवेदन, ट्रस्ट डोनेशन और अन्य गैर- वित्तीय लेनदेन शामिल है।इस मौके पर बैंक की रोकड़ अधिकारी पूजा साहनी,सहायक यश बिहारी श्रीवास्तव व बैंक गार्ड सुनील दुबे सहित उपेंद्र मिश्र, जितेंद्र मिश्र,रमेशचंद्र पटेल ,विमलेश पांडेय, श्रवण विश्वकर्मा आदि ग्राहक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।