ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

गाजा में इज़राइली हवाई हमलों में 4 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोग मारे गए

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 25/08/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - सोमवार को गाजा में इज़राइली हवाई हमलों में 4 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोग मारे गए। सुत्र ने बताया कि इज़राइली सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी स्थित नास…

गाजा में इज़राइली हवाई हमलों में 4 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोग मारे गए

 

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
25/08/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - सोमवार को गाजा में इज़राइली हवाई हमलों में 4 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोग मारे गए।

सुत्र ने बताया कि इज़राइली सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी स्थित नासिर अस्पताल को निशाना बनाया।

ये पत्रकार गाजा में अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के लिए काम कर रहे थे।

रॉयटर्स ने पुष्टि की है कि उसका कैमरामैन मारा गया है। मरने वाले अन्य तीन पत्रकार अल जज़ीरा, एसोसिएटेड प्रेस (एपी) और एनबीसी के थे।

हमास द्वारा संचालित नागरिक सुरक्षा समिति के अनुसार, शुरुआती हमले में कई लोग मारे गए। इसके बाद, इज़राइली सेना द्वारा बचाव दल पर दोबारा हमला करने पर और लोग मारे गए।

अंतर्राष्ट्रीय सुत्र रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइली सेना और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

घटना के बाद जारी किए गए वीडियो फुटेज में दक्षिणी गाजा स्थित मुख्य नासिर अस्पताल से धुआँ उठता दिखाई दे रहा है। रॉयटर्स ने अपने कैमरामैन हुसाम अल-मसरी की मौत की पुष्टि की।

मारे गए अन्य पत्रकारों में अल जज़ीरा के मोहम्मद सलामेह, एसोसिएटेड प्रेस की मरियम अबू दका और अमेरिकी टेलीविज़न नेटवर्क एनबीसी के फ़ोटोग्राफ़र मुआथ अबू ताहा शामिल थे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।