ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

स्वस्थ समाज के निर्माण में अनुशासन जरूरी- अनिल पाण्डेय

स्वस्थ समाज के निर्माण में अनुशासन जरूरी- अनिल पाण्डे बेलीपार, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। स्वस्थ समाज के निर्माण में अनुशासन का होना अनिवार्य है। शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ माता पिता एवं अभिभावकों द…

स्वस्थ समाज के निर्माण में अनुशासन जरूरी- अनिल पाण्डेय

स्वस्थ समाज के निर्माण में अनुशासन जरूरी- अनिल पाण्डे

बेलीपार, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

स्वस्थ समाज के निर्माण में अनुशासन का होना अनिवार्य है। शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ माता पिता एवं अभिभावकों द्वारा सामाजिक, राष्ट्रीयता व व्यवहारिकता का ज्ञान देना आवश्यक होता है। साथ ही शिक्षकों द्वारा बच्चों में कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ अच्छी शिक्षा देकर ही स्वस्थ समाज के निर्माण को पूरा किया जा सकता है।
उक्त बातें बेलीपार क्षेत्र के देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल वितरण व मेधावी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल पाण्डेय ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिक्षक / पत्रकार राजन राम त्रिपाठी व व्यापार मंडल बेलीपार के अध्यक्ष विजय कुमार मोदनवाल ने उपस्थित बच्चों और अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर अभ्यास से कठिन से कठिन कार्य आसान हो जाता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह एक लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगाएं तो सफलता अवश्य मिलेगी।
विद्यालय के प्री–प्राइमरी वर्ग में सूर्यांश गुप्ता 99.38% , प्राइमरी वर्ग में अर्पित यादव 99.6% व जूनियर वर्ग में आर्या मद्धेशिया ने 97.8% अंक प्राप्त कर अपने अपने वर्ग में टाप कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का मान बढाया।
वहीं श्रेया पाल, वैदिक, मायरा निषाद, पार्थ, ज्योति शाही, मीनाक्षी, सूरज निषाद, महक,अर्पित यादव, इष्टदेव, प्रिंस निषाद, हिमांशु, अवनी, प्रिशा, देवांशी पाण्डेय, गौरव ऋषि, आकृति, पूर्णिमा, अंश पाण्डेय, अदीबा, सौम्या मिश्रा, दिव्या, श्वेता गुप्ता, आकांक्षा, शिवांगी, सृष्टि, अर्श, अनुराग, अनुष्का, सिमरन, अमन, आयुषी, ने अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अन्नपूर्णा पांडेय नें सभी अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर एस के पाण्डेय, आदित्य,रोशनी, ज्योति, इंदु गुप्ता, सर्वेश,शुभम,ऐ डी दूबे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।