ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पुलिस अधीक्षक महराजगंज की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

📢 GV News.24 संपादक सुशील मद्धेशिया महराजगंज आज पुलिस कार्यालय स्थित तथागत सभागार में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक म…

पुलिस अधीक्षक महराजगंज की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

📢 GV News.24
संपादक सुशील मद्धेशिया

महराजगंज आज पुलिस कार्यालय स्थित तथागत सभागार में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य उद्देश्य :-

बैठक का प्राथमिक उद्देश्य पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी समन्वय को मज़बूत करना व इसके साथ ही, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

चर्चा और निर्देश :-

संवाद :- व्यापार मंडल के सदस्यों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और पुलिस प्रशासन से अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।

आश्वासन :- पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपील :- एसपी सोमेंद्र मीना ने व्यापारियों से अपील की वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना दें और पुलिस के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखें।

बैठक के उपरांत, बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारियों की सुरक्षा में सराहनीय योगदान देने के लिए व्यापार मंडल द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी :-


  • (१).निरीक्षक: निर्भय सिंह

  • (२).उप निरीक्षक: यदुवीर यादव

  • (३).हेड कांस्टेबल: चंद्रप्रकाश

  • (४).हेड कांस्टेबल: मुन्ना चौरसिया

  • (५).हेड कांस्टेबल: करुणेश सिंह

  • (६).कांस्टेबल: मनीष कुमार यादव

  • (७).कांस्टेबल: अमित वर्मा


कार्यक्रम समापन :-
सम्मान समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महराजगंज पुलिस टीम पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।