ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

खंड विकास अधिकारी पर कमीशनखोरी का आरोप, प्रधानों का हल्ला बोल ब्लॉक पर धरना, गेट पर ताला बंद कर किया प्रदर्श चेताया, जब तक कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन रहेगा जारी

परतावल (महराजगंज)। विकास खंड परतावल में गुरुवार सुबह ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधान विवेक पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने ब्लॉक पहुंचकर …

खंड विकास अधिकारी पर कमीशनखोरी का आरोप,  प्रधानों का हल्ला बोल ब्लॉक पर धरना, गेट पर ताला बंद कर किया प्रदर्श चेताया, जब तक कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन रहेगा जारी

 

परतावल (महराजगंज)।
विकास खंड परतावल में गुरुवार सुबह ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधान विवेक पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने ब्लॉक पहुंचकर नारेबाजी की और मुख्य द्वार पर ताला बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधानों ने बीडीओ पर कमीशन मांगने, विकास कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने और कार्य न कराने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
प्रधानों का कहना है कि बीडीओ संतोष कुमार यादव मनरेगा व अन्य योजनाओं में बिना कारण दखल देते हैं और कार्यों को रोकने की धमकी देकर प्रधानों से कमीशन की मांग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन न देने पर जांच बैठा दी जाती है, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रधान विवेक पटेल, प्रधान प्रतिनिधि साबिर अली, बलवंत, अमित सिंह, लालजी चौधरी, अनिल सिंह, सतीश पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, विजय मिश्रा, कृष्ण मुरारी, ओम प्रकाश सिंह, शाबिर खान, मुनीब सिंह सहित दर्जनों प्रधानों ने चेतावनी दी कि अगर बीडीओ का रवैया नहीं बदला गया तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा। प्रधानों ने कहा कि वे तब तक आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे जब तक बीडीओ के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच नहीं की जाती।
वहीं, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि “कमीशनखोरी का आरोप पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत है। हाल ही में ग्राम पंचायत छपिया की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई है और मामला उनके स्तर पर लंबित है। इसी को लेकर ग्राम पंचायत छपिया के प्रधान प्रतिनिधि ने कुछ लोगों को मिलाकर अनावश्यक हंगामा किया है। ब्लॉक में सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।”

*प्रधानों और प्रशासन के बीच यह टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस विवाद में क्या रुख अपनाता है — जांच होगी या आंदोलन और उग्र रूप लेगा।*

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।