ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी जी कॉलेज में छात्र / छात्राओं का विदाई कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

महाराजगंज, जनपद के थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत आज दिनांक 21/03/2025 दिन शुक्रवार को अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी॰जी॰ कॉलेज नटवा जंगल महाराजगंज में बी॰ए॰ तथा एम॰ ए॰ अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया…

अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी जी कॉलेज में छात्र / छात्राओं का विदाई कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

 

 

महाराजगंज, जनपद के थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत आज दिनांक 21/03/2025 दिन शुक्रवार को अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी॰जी॰ कॉलेज नटवा जंगल महाराजगंज में बी॰ए॰ तथा एम॰ ए॰ अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन करके किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के भावी जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की तथा प्राप्त शिक्षा को भविष्य में उपयोग करने का सुझाव दिया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर अपनी बहुविध योग्यता एवं क्षमता का परिचय दिया। महाविद्यालय के निदेशक अंबरीश मल्ल ने अपने सपनों को जीवंत रखने की प्रेरणा दी प्राचार्य डॉ॰ हरे कृष्ण सिंह ने कहा की प्रत्येक छात्र में क्षमता एवं योग्यता पहले से विद्यमान है शिक्षा उस क्षमता को अभिव्यक्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किये महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. चंदन विश्वकर्मा रजनेश प्रताप सिंह, साधना चौधरी, श्वेता सिंह अन्नपूर्णा सिंह, शैलेश कुमार यादव अधीक्षक चंद्रशेखर मौर्य,के साथ कर्मचारीगण एवम तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।