ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

भब्य होगा अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयन्ति समारोह

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भव्य स्तर पर मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी द्वारा 21 से 31 मई तक "अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान" चलाया जाएगा। इस अ…

भब्य होगा अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयन्ति समारोह

 

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भव्य स्तर पर मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी द्वारा 21 से 31 मई तक "अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान" चलाया जाएगा। इस अभियान में महिला स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत बैठकें, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि आज 17 मई को तिरंगा यात्रा के समापन के बाद जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्मृति अभियान की रूपरेखा तय की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्षों के शासनकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई की दूरदर्शिता, साहस, और सामाजिक सुधारों ने उन्हें भारतीय इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाया है। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। पार्टी उनके शौर्य, सेवा, त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा और समाज निर्माण के कार्यों में अग्रसर हो सकें।

अभियान की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम के आयोजक तय कर लिए गए हैं और सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिले में चलने वाले कार्यक्रमों के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्षों तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार कर ली गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जिला प्रभारी संगठन राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह समेत तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।