ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

प्रसव के बाद लापरवाही बनी मौत का कारण , डॉ शालिनी वर्मा पर लगे गंभीर आरोप: जांच टीम हुई गठित

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महाराजगंज: प्रसव के बाद लापरवाही बनी मौत की वजह, डॉ शालिनी वर्मा पर लगे गंभीर आरोप: जांच टीम गठित महाराजगंज: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर मौत का कारण बन गई महाराजगंज के जि…

प्रसव के बाद लापरवाही बनी मौत का कारण , डॉ शालिनी वर्मा पर लगे गंभीर आरोप: जांच टीम हुई गठित

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

 

महाराजगंज: प्रसव के बाद लापरवाही बनी मौत की वजह, डॉ शालिनी वर्मा पर लगे गंभीर आरोप: जांच टीम गठित

 

 

महाराजगंज: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर मौत का कारण बन गई महाराजगंज के जिला महिला चिकित्सालय स्थित MCh विंग में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है मृतका की पहचान रीना गुप्ता पत्नी उमेश गुप्ता के रूप में हुई है जिन्हें उनके भाई शैलेश गुप्ता 27 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया था,l

आपको बताते चले की शैलेश गुप्ता द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद रीना की हालत बिगड़ने लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगे इस दौरान कई बार ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शालिनी वर्मा को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही समय पर अस्पताल पहुंची जब मरीज की स्थिति गंभीर होती चली गई तब परिवार ने स्वयं प्रयास कर उसे केएमसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई इस गंभीर लापरवाही के आरोपो को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा 31 मई को जारी आदेश में तीन सदस्य जांच समिति गठित की गई है समिति में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (उप मुख्य चिकित्साधिकारी) डॉ अरुण कुमार सिंह (खिरोग रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर राजेश द्विवेदी उप मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है यह समिति आगामी तीन कार्यदिवसों में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे l मृतका के परिजनों का कहना है कि यह मौत सिर्फ लापरवाही का नतीजा नहीं बल्कि "स्वास्थ्य विभाग की असंवेदनशीलता" का प्रतीक है शैलेश गुप्ता ने यह भी मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस प्रकार के दर्द से न गुजरना पड़े इस घटना ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं देखने वाली बात होगी कि जांच रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष सामने आते हैं और क्या दोषियों को न्यायिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा l पीड़ित परिवार द्वारा प्रशासन में इस तरह के मामलों में लापरवाही को लेकर सख्ति बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की खुशियों पर दाग न लगे

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।